More
    Homeराजस्थानजयपुरराजस्थान पर्यटन प्री समिट 27 नवंबर को, वर्षभर पर्यटन सीजन बनाने पर...

    राजस्थान पर्यटन प्री समिट 27 नवंबर को, वर्षभर पर्यटन सीजन बनाने पर मंथन

    जयपुर,18 नवम्बर । प्रवासी राजस्थानी दिवस के पूर्व आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर आयोजित हो रहे पर्यटन प्री समिट में राजस्थान को वर्ष भर चलने वाले पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने और पहचान दिलाने की रणनीति पर चर्चा होगी। 

    इस प्री- समिट के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का सम्बोधन होगा, वहीं विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री व पर्यटन तथा कला एवं संस्कृति मंत्री श्रीमती दियाकुमारी होंगी। 

    उद्घाटन सत्र में केन्द्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय में अपर सचिव श्री सुमन बिल्ला भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इनके साथ ही राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव श्री राजेश यादव और पर्यटन आयुक्त सुश्री रूक्मणी रियार का सम्बोधन भी होगा।

    इस अवसर पर राजस्थान की नई पर्यटन नीति और फिल्म पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए फिल्म पर्यटन संवर्धन नीति जारी किए जाने की सम्भावना भी है। 

    प्री-समिट में उद्घाटन सत्र के बाद विभिन्न विषय विषेशज्ञ राजस्थान में पर्यटन के विकास और वर्ष भर चलने वाले पर्यटन स्थल के रूप में इसकी वैश्विक पहचान बनानेे की रणनीति पर अपने सम्बोधन देंगे। 

    इसके तहत प्रसिद्ध फिल्म और टीवी अभिनेता श्री राजीव खंडेलवाल बताएंगे कि कैसे फिल्में राजस्थान को एक पर्यटन स्थल के रूप में बढावा दे सकती हैं। वहीं ईज माय ट्रिप कम्पनी की अध्यक्ष सुश्री प्रीति सत्यनारायण राजस्थान को वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में बढावा देने के लिए डिजीटल मार्केटिंग रणनीतियों पर चर्चा करेंगी। 

    वहीं लाली होमस्टे की सह निर्माता सुश्री  देवयानी भटनागर राजस्थान में होमस्टे पर घरेलू पर्यटन वृद्धि के बारे में अपने विचार व्यक्त करेंगी। इनके अलावा क्लाक्र्स ग्रुप  ऑफ होटल्स के एमडी श्री अपूर्व कुमार पर्यटन और निवेश के अवसरों के माध्यम से आर्थिक विकास पर चर्चा करेंगे। 
    कुल मिला कर यह पर्यटन प्री समिट प्रवासी राजस्थानी दिवस सम्मेलन में पर्यटन सेक्टर पर होने जा रहे सेक्टरोल सत्र की नींव तैयार करेगा ताकि उस सत्र में राजस्थान में पर्यटन विकास पर और सार्थक चर्चा हो सके।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here