More
    Homeराजस्थानतिजारातिजारा विधायक बालकनाथ ने जनसुनवाई में सुनी समस्याएँ, अधिकारियों को दिए निर्देश

    तिजारा विधायक बालकनाथ ने जनसुनवाई में सुनी समस्याएँ, अधिकारियों को दिए निर्देश

    तिजारा क्षेत्र में विधायक ने विभिन्न स्थानों पर की जनसुनवाई

    मिशनसच न्यूज़, अलवर।  1 दिसंबर को तिजारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विधायक महंत श्री बालकनाथ योगी ने भिवाड़ी, टपूकड़ा और तिजारा में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुँचे लोगों ने अपनी समस्याएँ रखते हुए समाधान की मांग की।

    आमजन की समस्याएँ सुनकर अधिकारियों को दिए निर्देश

    जनसुनवाई के दौरान विधायक ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीते दो वर्षों से वे लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएँ सुनते आए हैं और उनके समाधान के लिए गंभीरता से कार्य कर रहे हैं।

    तिजारा से विशेष लगाव और क्षेत्र के विकास पर जोर

    विधायक महंत श्री बालकनाथ योगी ने कहा कि तिजारा की जनता के साथ उनका विशेष जुड़ाव है। उन्होंने बताया कि साधु-संतों और योगेश्वरों के सिद्ध स्थल होने से इस क्षेत्र के प्रति उनका आध्यात्मिक संबंध भी गहरा है।

    उन्होंने कहा कि सांसद काल से ही तिजारा क्षेत्र में उनका विशेष जुड़ाव रहा है और अब विधायक के रूप में जनता ने जो विश्वास जताया है, उसके अनुरूप क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया जा रहा है।

    क्षेत्र में अपराधों में कमी और प्रशासन की सक्रियता

    उन्होंने बताया कि अब क्षेत्र में पहले की तुलना में अपराधों में कमी आई है तथा पुलिस व प्रशासन मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। लव जिहाद, गोतस्करी और अन्य संवेदनशील अपराधों पर भी लगातार कार्रवाई की जा रही है।

    लंबित जनकार्य की नियमित मॉनिटरिंग

    विधायक ने कहा कि क्षेत्र में जनता से जुड़े लंबित कार्यों की समय-समय पर मॉनिटरिंग की जाती है और संबंधित विभागों द्वारा उनका निपटारा सुनिश्चित किया जाता है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here