More
    Homeराजस्थानअलवरवर्ल्ड कॉमिक्स इंडिया का संस्कृति और पहचान का रचनात्मक उत्सव

    वर्ल्ड कॉमिक्स इंडिया का संस्कृति और पहचान का रचनात्मक उत्सव

    वर्ल्ड कॉमिक्स इंडिया की शानदार पहल 

    मिशनसच न्यूज,  अलवर | वर्ल्ड कॉमिक्स इंडिया द्वारा घुमंतू समुदायों के लिए संचालित कार्यक्रम के अंतर्गत अलवर शहर के समीप स्थित बरदू बंजारा बस्ती में शनिवार को एक भव्य ग्रैफिटी का उद्घाटन किया गया। इस ग्रैफिटी में बंजारा समुदाय की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और जीवन शैली को अत्यंत रचनात्मक एवं जीवंत रूप में उकेरा गया है, जो बस्ती के सामाजिक-सांस्कृतिक गौरव को नई पहचान दे रही है।

    यह कलाकृति बस्ती निवासी मुकेश बंजारा के घर की बाहरी दीवार पर बनाई गई है। मुकेश बंजारा ने इसे बंजारा समुदाय की संस्कृति के पुनर्जागरण का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह ग्रैफिटी न केवल समुदाय के लोगों को अपनी जड़ों से जोड़े रखने का कार्य करेगी, बल्कि आसपास से गुजरने वाले लोगों को भी बंजारा समाज के गौरवशाली इतिहास और परंपराओं की झलक दिखाएगी।

    वर्ल्ड कॉमिक्स इंडिया का कार्यक्रम
    वर्ल्ड कॉमिक्स इंडिया का कार्यक्रम

    ग्रैफिटी का उद्घाटन नीदरलैंड से विशेष रूप से पधारे सामाजिक एवं राजनीतिक विज्ञानी पीटर नोप ने किया। उन्होंने घुमंतू समुदायों की सांस्कृतिक पहचान को सहेजने के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि कला के माध्यम से समाज में जागरूकता और आत्मसम्मान का भाव विकसित किया जा सकता है।

    वर्ल्ड कॉमिक्स इंडिया वर्तमान में अलवर जिले की पांच प्रमुख घुमंतू जातियों के साथ कार्य कर रहा है। संस्था द्वारा बच्चों और युवाओं के क्षमता विकास के साथ-साथ शिक्षा, रोजगार और नेतृत्व क्षमता के क्षेत्रों में भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत घुमंतू जनजातियों की विलुप्त होती संस्कृति और पहचान को संरक्षित व संजोने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

    इस अवसर पर संस्था के संस्थापक शरद शर्मा, प्रमोद मलिक और बी.एल. वर्मा सहित बस्ती के बच्चों व महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम ने समुदाय में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया और सांस्कृतिक गर्व को एक नई अभिव्यक्ति प्रदान की।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क
    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here