More
    Homeराज्यबिहारJPSC Calendar 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की तारीखें तय,...

    JPSC Calendar 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की तारीखें तय, जानें आपकी परीक्षा किस दिन है?

    JPSC Exam Calendar 2026 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने वर्ष 2026 के लिए बहुप्रतीक्षित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके साथ ही राज्य की सबसे महत्वपूर्ण सिविल सेवा परीक्षा, झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) सहित कई भर्ती परीक्षाओं और इंटरव्यू की तिथियां तय हो गई हैं। इस कैलेंडर से हजारों उम्मीदवारों को अपनी तैयारी की स्पष्ट दिशा मिल गई है।

    JPSC Exam Calendar 2026 के अनुसार सिविल सेवा 2025 की 14वीं और 15वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 8 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा 2 से 4 मई 2026 के बीच होगी। इसके बाद साक्षात्कार 16 से 19 जून 2026 तक प्रस्तावित है। इस तय कार्यक्रम से सिविल सेवा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी रणनीति और टाइम टेबल बनाने में काफी मदद मिलेगी।

    इसी कैलेंडर में झारखंड पात्रता परीक्षा (JET 2024) की तारीख भी घोषित कर दी गई है। JPSC Exam Calendar 2026 के मुताबिक JET परीक्षा 29 मार्च 2026 को होगी। यह परीक्षा विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश के लिए अनिवार्य है। लंबे समय से तारीख का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी राहत मानी जा रही है।

    इसके अलावा आयोग ने अन्य कई भर्ती परीक्षाओं और इंटरव्यू की तिथियां भी तय की हैं। सीडीपीओ पद के लिए इंटरव्यू 7 से 9 जनवरी तक होंगे। छठी सीमित डिप्टी कलेक्टर की लिखित परीक्षा 10 और 11 जनवरी को आयोजित की जाएगी। फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर की मुख्य परीक्षा 22 से 24 जनवरी के बीच होगी, जबकि फूड सेफ्टी ऑफिसर के इंटरव्यू 29 से 31 जनवरी 2026 तक प्रस्तावित हैं।

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here