राष्ट्रीय युवा दिवस :स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण
मिशनसच न्यूज, अलवर।अमूल्य भारत फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट, अलवर द्वारा 12 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई जाएगी।
संस्था के पदाधिकारी देवराज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 9:00 बजे विवेकानंद चौक स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।
इसके पश्चात संस्था द्वारा स्कूली विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता तथा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन एवं विचारों पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को संस्था की ओर से पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
यह संपूर्ण कार्यक्रम संस्था के संरक्षक पंडित धर्मवीर शर्मा जी के मार्गदर्शन में आयोजित किया जाएगा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

