More
    Homeराजस्थानअलवरअशोका फाउंडेशन का निशक्तजन कृत्रिम अंग व उपकरण वितरण शिविर शुरू

    अशोका फाउंडेशन का निशक्तजन कृत्रिम अंग व उपकरण वितरण शिविर शुरू

    शिविर रविवार को भी जारी रहेगा 

     मिशनसच न्यूज, अलवर। अशोका फाउंडेशन की ओर से शनिवार को बस स्टैंड स्थित जैन नसिया जी में लगातार सातवें वर्ष निशक्तजन कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक बाबूलाल, भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. धीरज जैन, सीनियर आरएएस अधिकारी जितेंद्र सिंह नरूका, हरिओम मीणा एवं डॉ. के. के. गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।

    इस अवसर पर प्रांत प्रचारक बाबूलाल ने कहा कि सेवा का वास्तविक सम्मान लाभार्थियों से मिलता है। लाभार्थियों की बड़ी उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि समाज में ऐसी सेवाओं की अत्यधिक आवश्यकता है। अशोका फाउंडेशन के शिविर में निरंतर बढ़ती सहभागिता यह दर्शाती है कि संस्था विश्वसनीय एवं समर्पित भाव से सेवा कार्य कर रही है। डॉ. धीरज जैन ने कहा कि किसी भी सेवा शिविर की सफलता लाभार्थियों की संतुष्टि में निहित होती है। इस शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

    शिविर रविवार को भी जारी रहेगा 
    शिविर रविवार को भी जारी रहेगा

    सीनियर आरएएस अधिकारी जितेंद्र सिंह नरूका ने कहा कि सेवा करना और निरंतर सेवा करते रहना—इन दोनों में बड़ा अंतर है। जो व्यक्ति या संस्था लगातार सेवा करती है, वही सच्चे अर्थों में मानवता की सेवक कहलाती है और अशोका फाउंडेशन इस दायित्व का निर्वहन भली-भांति कर रहा है। डॉ. के. के. गुप्ता ने कहा कि अशोका फाउंडेशन ने मानवता की सेवा में एक मिसाल कायम की है। दिव्यांग शिविरों के माध्यम से संस्था दिव्यांग भाई-बहनों के जीवन में सकारात्मक और स्थायी परिवर्तन ला रही है।

    फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. सोनिया धीरज जैन ने बताया कि शिविर के पहले दिन 510 लाभार्थियों का उपकरण वितरण हेतु पंजीयन किया गया। इनमें 125 को ट्राईसाइकिल, 55 को व्हीलचेयर, 14 को कैलिपर, 38 को जयपुर फुट, 64 को बैसाखी, 8 को विजुअल स्टिक, 200 को हियरिंग एड तथा 6 लाभार्थियों को वॉकर का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर रविवार को भी जारी रहेगा।

    इस अवसर पर अनुराग जैन, प्रमोद शर्मा, संजय, विमल जैन, पिंकी जैन एवं केसरी का विशेष सहयोग रहा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here