More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर के एडवोकेट मनीष जैन सपरिवार सड़क हादसे में घायल

    अलवर के एडवोकेट मनीष जैन सपरिवार सड़क हादसे में घायल

    प्राथमिक उपचार के बाद देर रात अलवर लाया गया

     मिशनसच न्यूज, अलवर । दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पलवल के समीप हुए एक सड़क हादसे में अलवर के अधिवक्ता मनीष जैन की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में मनीष जैन, उनकी पत्नी पायल जैन तथा पुत्र ईशू घायल हो गए। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद देर रात अलवर लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास पथ निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता खिल्लीमल जैन के पुत्र मनीष जैन अलवर से दिल्ली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक्सप्रेस-वे पर पलवल के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में मनीष जैन सहित उनकी पत्नी और पुत्र को चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही अलवर में परिजनों एवं पलवल में रह रहे रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया। परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों को पलवल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    प्राथमिक उपचार के बाद मनीष जैन के बड़े भाई उदित जैन तीनों घायलों को अलवर लेकर आए, जहां वर्तमान में उनका उपचार चल रहा है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here