भोपाल। सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट मीटिंग हुई। इस बैठक में कई प्रस्तावों को मुहर लगी. मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश के शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। शिक्षकों की वेतन वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। राज्य के करीब 1 लाख टीचर्स को चौथा वेतनमान का लाभ मिलेगा। जिन शिक्षकों ने 35 साल की सेवा पूरी कर ली है उनकी वेतन में 2000 से 6000 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी।


