More
    Homeराजस्थानअलवरनूरपुर स्कूल में उपभोक्ता सुरक्षा पर वाल पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित

    नूरपुर स्कूल में उपभोक्ता सुरक्षा पर वाल पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित

    राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नूरपुर (कठूमर) में बीआईएस मानक क्लब के तत्वावधान में उपभोक्ता सुरक्षा को लेकर वाल पेंटिंग प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिया सुरक्षित उपभोग का संदेश।

    मिशनसच न्यूज, कठूमर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नूरपुर (कठूमर) में भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा संचालित मानक क्लब के तत्वावधान में उपभोक्ता सुरक्षा को लेकर वाल पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विद्यालय की दीवारों पर आईएसआई मार्क, बीआईएस केयर ऐप तथा दैनिक उपयोग के मानक उत्पादों के चित्र बनाकर सुरक्षित उपभोग और गुणवत्ता युक्त वस्तुओं के उपयोग का संदेश दिया।

    मानक और उपभोक्ता अधिकारों की दी जानकारी

    मुख्य रिसोर्स पर्सन एवं मेंटर शिक्षक मनोज कुमार सैनी ने विद्यार्थियों को भारतीय मानकों, उपभोक्ता अधिकारों तथा बीआईएस केयर ऐप की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मानक चिह्न युक्त उत्पादों का उपयोग उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण वस्तुएं प्राप्त करने में मदद करता है।

    30 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    प्रतियोगिता में मानक क्लब के 30 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजू वर्मा द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

    समुदाय में जागरूकता बढ़ाने की पहल

    यह गतिविधि विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों और स्थानीय समुदाय में मानक उत्पादों के उपयोग एवं उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हुई।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here