विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजन, सोना विहार शिव मंदिर में हुई बैठक में आयोजन समिति गठन और कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
मिशनसच न्यूज, अलवर। क्षेत्र में आगामी 8 फरवरी को आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सूर्य नगर बस्ती स्थित सोना विहार शिव मंदिर में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ संघ गीत के साथ किया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख कमल शर्मा ने सम्मेलन की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि संपूर्ण हिन्दू समाज को जातिगत भेदभाव भूलकर एक साथ बैठकर देश व समाज के विषय में चिंतन करना चाहिए तथा अपने नागरिक कर्तव्यों का स्मरण करना चाहिए। उन्होंने बताया कि सम्मेलन की सफलता हेतु प्रत्येक मोहल्ले में मोहल्ला बैठकें आयोजित की जाएंगी।
बैठक में तय किया गया कि 1 फरवरी को प्रातः 11 बजे जीएसटी ऑफिस मैदान में भूमि पूजन किया जाएगा। इसके पश्चात घर-घर संपर्क अभियान, प्रत्येक घर चावल वितरण हेतु टोली निर्माण, पैंपलेट वितरण, मातृशक्ति द्वारा प्रभात फेरी तथा 7 फरवरी को वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम 8 फरवरी को प्रातः 11:30 बजे जीएसटी ऑफिस मैदान में विराट हिन्दू सम्मेलन एवं कवि सम्मेलन के रूप में आयोजित होगा।
कार्यक्रम अध्यक्ष अशोक जैन अगोनिज ने संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए समाज से एकजुट होकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की। बैठक में हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति की घोषणा की गई, जिससे क्षेत्र में उत्साह का वातावरण बना हुआ है।
सम्मेलन में सूर्य नगर, सोना विहार, गोविंद नगर, दुर्गा कॉलोनी, भीम नगर, परिवहन नगर, जाट कॉलोनी, दयानंद नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के निवासी भाग लेंगे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

