More
    Homeराजस्थानअलवरनितिन नबीन बने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, अलवर में कायस्थ समाज ने जताई...

    नितिन नबीन बने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, अलवर में कायस्थ समाज ने जताई खुशी

    कायस्थ समाज ने आतिशबाजी व मिठाई वितरण कर दी शुभकामनाएं, युवाओं को मिलेगा नेतृत्व

    मिशनसच न्यूज, अलवर। भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन की नियुक्ति पर अलवर में कायस्थ समाज द्वारा हर्ष और उत्साह के साथ खुशी मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी एडवोकेट वर्षा सक्सेना एवं कायस्थ सभा अध्यक्ष अविनाश माथुर के नेतृत्व में समाज के लोगों ने एकत्रित होकर आतिशबाजी की और मिठाइयों का वितरण किया।

    समाज के सभी उपस्थित बंधुओं ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दीं। एडवोकेट वर्षा सक्सेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व में पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से भाजपा में युवाओं को नेतृत्व और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा, जिससे संगठन और अधिक सशक्त होगा।

    कायस्थ सभा अध्यक्ष अविनाश माथुर ने विश्वास दिलाया कि कायस्थ समाज हर परिस्थिति में नितिन नबीन के साथ खड़ा रहेगा और पार्टी व संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेगा।

    कार्यक्रम में महावीर प्रसाद माथुर, अजीत माथुर, लोकेश माथुर, हेमंत माथुर, दिनेश माथुर, प्रदीप माथुर, अक्षय कुलश्रेष्ठ, हुंडी लाल सक्सेना, दीपक सक्सेना, बंटी, जगत सक्सेना, नवल भटनागर, निधि सक्सेना, विधित माथुर सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उत्सव का माहौल बना रहा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here