More
    Homeराजस्थानजयपुरऊर्जा संरक्षण से ही बनेगा आत्मनिर्भर और हरित राजस्थान — ऊर्जा मंत्री...

    ऊर्जा संरक्षण से ही बनेगा आत्मनिर्भर और हरित राजस्थान — ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर

    राजस्थान ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार कार्यक्रम में उत्कृष्ट संस्थानों व व्यक्तियों का सम्मान, बिजली बचाने का किया आह्वान

    मिशनसच न्यूज, जयपुर। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि प्रदेश का प्रत्येक नागरिक जागरूक होकर ऊर्जा संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी समझे और बिजली बचाने में सक्रिय योगदान दे। उन्होंने कहा कि तेज शहरीकरण और औद्योगिकीकरण के वर्तमान दौर में ऊर्जा संरक्षण की आवश्यकता और अधिक बढ़ गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

    ऊर्जा मंत्री मंगलवार को कांस्टीट्यूशनल क्लब जयपुर में आयोजित राजस्थान ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण और आर्थिक प्रगति एक-दूसरे के पूरक हैं। इससे औद्योगिक इकाइयों की लागत कम होती है, प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ती है, हरित रोजगार के अवसर सृजित होते हैं और पर्यावरण संरक्षण को बल मिलता है।

    ऊर्जा दक्षता अपनाने वालों को मिला सम्मान
    नागर ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि उन उद्योगों, संस्थानों, निकायों और व्यक्तियों को सम्मानित किया जा रहा है, जिन्होंने ऊर्जा दक्षता को अपनाकर नवीन तकनीकों के माध्यम से ऊर्जा खपत और कार्बन उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी लाई है और समाज में ऊर्जा संरक्षण की संस्कृति को मजबूत किया है।
    नवीकरणीय ऊर्जा में अग्रणी है राजस्थान

    ऊर्जा मंत्री ने कहा कि राजस्थान नवीकरणीय ऊर्जा और ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2070 तक नेट जीरो और 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में राज्य सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

    इस अवसर पर ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अजिताभ शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार स्टेट एनर्जी एक्शन प्लान के तहत ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी प्रयास कर रही है। वहीं राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रोहित गुप्ता ने बताया कि राजस्थान 42 गीगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता के साथ देश में अग्रणी है। राज्य में बड़े स्तर पर सौर ऊर्जा पार्क और अक्षय ऊर्जा परियोजनाएं विकसित की जा रही हैं।

    अलवर कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला को प्रथम पुरस्कार

    कार्यक्रम में वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 के दौरान ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पाँच प्रमुख श्रेणियों में कुल 30 संस्थानों एवं व्यक्तियों तथा 43 अन्य विजेताओं को सम्मानित किया गया।
    सरकारी विभाग वर्ग की जिला कलेक्टर श्रेणी में ‘प्रमोशन ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी इन डिफरेंट डिस्ट्रिक्ट’ के लिए वर्तमान अलवर जिला कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।
    इसके साथ ही प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के 10 लाभार्थियों को इंडक्शन कुकटॉप का वितरण भी किया गया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here