More
    Homeराजस्थानअलवरएडवा का राष्ट्रीय सम्मेलन 25 से 28 जनवरी तक हैदराबाद में,अलवर से...

    एडवा का राष्ट्रीय सम्मेलन 25 से 28 जनवरी तक हैदराबाद में,अलवर से रईसा होंगी शामिल

    महिला अधिकारों, जाति-लिंग भेदभाव और फासीवादी विचारधारा के विरोध पर रहेगा सम्मेलन का फोकस

    मिशनसच न्यूज, अलवर। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) का राष्ट्रीय सम्मेलन 25 से 28 जनवरी तक तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आयोजित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में राजस्थान से 10 सदस्यीय राज्य प्रतिनिधिमंडल सहभागिता करेगा। अलवर से संगठन की राज्य कोषाध्यक्ष एवं महिला अधिकारों की सशक्त आवाज रईसा भी इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगी।

    सम्मेलन में साम्राज्यवाद का एकजुट विरोध करने, जेंडर एवं जाति आधारित भेदभाव के खिलाफ संघर्ष तेज करने, अन्याय को बढ़ावा देने वाली मनुवादी सोच और विभाजनकारी हिंदुत्व की फासीवादी विचारधारा का प्रतिरोध करने को लेकर रणनीति और भावी कार्ययोजना तय की जाएगी।

    इसके साथ ही देशभर में महिला अधिकारों की रक्षा, समानता, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए साझा संकल्प लिया जाएगा। सम्मेलन से महिला आंदोलनों को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here