More
    Homeराजस्थानअलवरविश्व पर्यावरण दिवस पर प्रभारी सचिव गालरिया ने किया वंदे गंगा जल...

    विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रभारी सचिव गालरिया ने किया वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान का आगाज 

    अलवर. विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के अवसर पर जिले के प्रभारी सचिव वैभव गालरिया ने अलवर में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2025 का आगाज किया।

    वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत कटी घाटी स्थित नगर वन में आयोजित समारोह में प्रभारी सचिव वैभव गालरिया ने आमजन के साथ पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंम किया। उन्होंने लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों व संस्था को सम्मानित किया।
    इस मौके पर जिला कलक्टर डॉ आर्तिका शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, महंत गंगादास वेदांती, डीएफओ  अलवर राजेंद्र सिंह हुड़्डा, यूआईटी सचिव धाईगुडे स्नेहल नाना, जिला परिषद के सीईओ गौरव सालूखे रविंद्र, एडीएम प्रथम मुकेश कायथवाल, एडीएम द्वितीय योगेश डागुर सहित अनेक जिला स्तरीय अधिकारी, स्वयंसेवी संस्थाओ के प्रतिनिधि एवं आमजन मौजूद रहे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here