गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि सतीश शर्मा रहे , विद्यार्थियों को निःशुल्क वितरित की गई भगवद गीता
मिशनसच न्यूज, खैरथल। प्रेसीडेंसी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खैरथल में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, ग्रामीणजन एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
समारोह के मुख्य अतिथि सतीश शर्मा (जांगिड़ समाज खैरथल) तथा विशिष्ट अतिथि प्रदीप बोहरा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पहलाद गोयल ने की, जबकि मंच संचालन सुनील वासु द्वारा किया गया।
विद्यालय के प्रिंसिपल राजपाल यादव ने नई शिक्षा नीति पर अपने विचार व्यक्त किए तथा श्री कृष्णा फाउंडेशन की ओर से भगवद गीता का भजन प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं आमजन को भगवद गीता का निःशुल्क वितरण भी किया गया, जिससे कार्यक्रम में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।
समारोह में विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे, जिनमें भावना गुप्ता, निशा शर्मा, तरुण गुप्ता, पूजा शर्मा, श्रीकृष्ण सैनी, जितेंद्र गुप्ता, आसाराम यादव, कृष्ण यादव, जावेद खान सहित अनेक गणमान्यजन शामिल रहे।
कार्यक्रम देशभक्ति, संस्कार एवं उत्साहपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


