More
    Homeराजस्थानखैरथलश्री राजपूत करणी सेना खैरथल-तिजारा की जिला कार्यालय पर बैठक सम्पन्न

    श्री राजपूत करणी सेना खैरथल-तिजारा की जिला कार्यालय पर बैठक सम्पन्न

    खैरथल-तिजारा में कार्यकारिणी का विस्तार, UGC बिल के विरोध व पंचायती राज चुनावों में EWS लागू करने को लेकर आंदोलन की चेतावनी

    मिशनसच न्यूज, खैरथल-तिजारा। आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को श्री राजपूत करणी सेना खैरथल-तिजारा द्वारा जिला कार्यालय पर कार्यकारिणी विस्तार, UGC बिल के विरोध तथा पंचायती राज चुनावों में EWS को लागू करने के मुद्दे को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

    बैठक में जिला अध्यक्ष नीरज सिंह तंवर ने सभी पदाधिकारियों व समाजबंधुओं को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। साथ ही संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नेपाल सिंह चौहान को जिला मंत्री, सोहन सिंह चौहान (झझारपुर) को तहसील अध्यक्ष मुंडावर तथा चैन सिंह गौड़ (भिवाड़ा) को जिला महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया।

    जिला प्रभारी राजकुमार सिंह पदमाडा ने कहा कि यदि सरकार शीघ्र UGC बिल को वापस नहीं लेती, तो श्री राजपूत करणी सेना UGC बिल के विरोध एवं पंचायती राज चुनावों में EWS को लागू करने की मांग को लेकर जल्द ही बड़ा आंदोलन करेगी।

    बैठक में जिला संरक्षक बलबीर सिंह चौहान, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसबीर सिंह नरूका, जिला संगठन मंत्री विपिन राणा, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश सिंह चौहान, तहसील मुंडावर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज सिंह चौहान, तहसील महासचिव कुलदीप सिंह लिसाना सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

    बैठक संगठनात्मक मजबूती एवं आंदोलन की रणनीति तय करने के उद्देश्य से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here