अलवर में शिक्षकों को परीक्षा प्रक्रिया की जानकारी देने वाली कार्यशाला सम्पन्न
मिशनसच न्यूज अलवर। बोर्ड परीक्षा से संबंधित आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन आज दिनांक 28 जनवरी 2026 को जैन बी.एड. कॉलेज, अलवर में सफलतापूर्वक किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बोर्ड परीक्षा के नवीन निर्देशों, प्रक्रियाओं एवं दायित्वों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करना रहा।
कार्यशाला में जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) महेश मेहता, जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) देवेन्द्र कुमार, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी गजराज गौड़ एवं अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मनोज शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यशाला के मुख्य प्रशिक्षक राजेश मुखीजा, प्रधानाचार्य शेर सिंह यादव एवं सुरेश तनेजा ने बोर्ड परीक्षा से जुड़े निर्देशों, उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन, परीक्षा संचालन, अनुशासन एवं पारदर्शिता से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों एवं कार्मिकों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए परीक्षा प्रक्रिया को सुचारु एवं निष्पक्ष बनाने पर विशेष बल दिया।
अधिकारियों ने कार्यशाला को समयानुकूल एवं उपयोगी बताते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम परीक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होते हैं। कार्यशाला में जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


