खैरथल-तिजारा में 6 फरवरी से आयुर्वेद विभाग का विशेष अर्श-भगंदर शिविर
मिशनसच न्यूज, खैरथल-तिजारा। जिले में आयुर्वेद विभाग एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में 6 फरवरी से आयोजित होने वाले अर्श-भगंदर अंतरंग शल्य चिकित्सा शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए शुक्रवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट द्वारा पोस्टर विमोचन किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के अधिकाधिक मरीज इस शिविर का लाभ उठा सकें।
उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग डॉ. करण सिंह दहिया ने जिले व आसपास के क्षेत्र के नागरिकों से अपील की कि वे इस विशेष अर्श-भगंदर शल्य चिकित्सा शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
सहायक निदेशक आयुर्वेद विभाग डॉ. अजीत बालियान ने जानकारी दी कि आयुर्वेद विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा दिनांक 6 फरवरी से 15 फरवरी तक अर्श-भगंदर का अंतरंग शल्य चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में क्षारसूत्र विधि से शल्य चिकित्सा (ऑपरेशन) की जाएगी। इसके साथ ही आम रोगियों की जांच एवं उपचार की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। विभाग का उद्देश्य व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से अधिक से अधिक रोगियों को इस शिविर से लाभान्वित करना है।
शिविर प्रभारी एवं सहायक निदेशक आयुर्वेद विभाग सुरेश वर्मा ने बताया कि शिविर से संबंधित प्रचार सामग्री तैयार कर ली गई है और प्रचार-प्रसार का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। विभाग का लक्ष्य है कि शिविर की जानकारी जिले के प्रत्येक आम नागरिक तक पहुंचे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


