More
    Homeराजस्थानजयपुरपदमपुरा में साध्वी गणनी आर्यिका श्री स्वस्ति भूषण माताजी को भेंट की...

    पदमपुरा में साध्वी गणनी आर्यिका श्री स्वस्ति भूषण माताजी को भेंट की गई ‘जैन आइकॉन’ पुस्तक व स्मारिका

    पदमपुरा में माताजी को किताब के बारे में जानकारी भी दी 

    मिशनसच न्यूज, जयपुर ।  प्रसिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्र पदमपुरा में जैन पत्रकार महासंघ अलवर के जिला संयोजक हरीश जैन द्वारा साध्वी गणनी आर्यिका श्री स्वस्ति भूषण माताजी को मिशन सच की ओर से प्रकाशित पुस्तक ‘जैन आइकॉन अलवर  व श्री दिगबंर जैन अग्रवाल पंचायती मंदिर की ओर से वर्ष 2020 में प्रकाशित स्मारिका भेट की गई। इस अवसर पर हरीश जैन ने माताजी को पुस्तक की विषयवस्तु से अवगत कराते हुए बताया कि इसमें अलवर जिले के जैन समाज के प्रमुख, प्रेरणादायी और समाजसेवी व्यक्तित्वों की जीवन गाथा और उनके योगदान को संकलित किया गया है।

    हरीश जैन ने कहा कि जैन आइकॉन पुस्तक का उद्देश्य समाज के उन व्यक्तियों को सम्मान देना है, जिन्होंने अपने कार्य, विचार और सेवा के माध्यम से न केवल जैन समाज बल्कि व्यापक सामाजिक जीवन में भी सकारात्मक भूमिका निभाई है। यह पुस्तक आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और समाज के युवाओं को संस्कार, सेवा और समर्पण के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

    साध्वी गणनी आर्यिका श्री स्वस्ति भूषण माताजी ने पुस्तक का अवलोकन करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज को जोड़ने और उसकी सकारात्मक पहचान को सशक्त बनाने में सहायक होते हैं। माताजी ने यह भी कहा कि जैन समाज की पहचान अहिंसा, सत्य, संयम और सेवा जैसे मूल्यों से है और जब इन मूल्यों पर चलने वाले व्यक्तियों को समाज के सामने लाया जाता है, तो यह सामाजिक चेतना को और मजबूत करता है।

    इस अवसर पर पदमपुरा तीर्थ क्षेत्र का आध्यात्मिक वातावरण भक्तिमय बना रहा। जैन समाज से जुड़े श्रद्धालुओं ने भी पुस्तक प्रकाशन की इस पहल को सराहा और इसे अलवर के जैन समाज के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। उपस्थित जनों ने कहा कि जैन आइकॉन जैसी पुस्तकों से समाज के सकारात्मक कार्यों को पहचान मिलती है और यह समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करती है।

    कार्यक्रम के अंत में हरीश जैन ने साध्वी गणनी आर्यिका श्री स्वस्ति भूषण माताजी का आशीर्वाद लिया और भविष्य में भी समाजोपयोगी साहित्यिक एवं पत्रकारिता से जुड़े कार्यों को निरंतर जारी रखने की बात कही।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here