8 फरवरी को कलश यात्रा, ध्वज रैली और विशाल हिंदू सम्मेलन का होगा आयोजन
मिशनसच न्यूज, अलवर। विराट हिंदू सम्मेलन के आयोजन से पूर्व बसंत विहार फैमिली लाइन क्षेत्र के निवासियों द्वारा श्री बांके बिहारी मंदिर से श्री नारायण धाम मंदिर तक भव्य धर्म ध्वजा यात्रा निकाली गई। यात्रा के उपरांत टंकी वाले पार्क में भूमि पूजन एवं धर्म ध्वज स्थापना कार्यक्रम विधिवत रूप से संपन्न हुआ।
धर्म ध्वजा यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन समिति के पदाधिकारी अमर सिंह यादव, मानसिंह नरूका, हरि नारायण कौशिक, डी.सी. धारवाल, राजेंद्र खंडेलवाल, अशोक खंडेलवाल, महेंद्र सिंह, संजय सोनी, नरेंद्र खंडेलवाल, अमरलाल एवं राकेश गुप्ता के निर्देशन में पंडित हेमंत शर्मा द्वारा आयोजन स्थल एवं धर्म ध्वजा का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजन कर स्थापना की गई।
आयोजन समिति ने बताया कि 8 फरवरी को प्रातः 10:15 बजे श्री नारायण धाम मंदिर, टंकी वाले पार्क में कलश यात्रा एवं ध्वज रैली निकाली जाएगी। इसके पश्चात विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
सम्मेलन के दौरान प्रवचन, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान, पंच परिवर्तन अभियान में सहयोग करने वाले नागरिकों का अभिनंदन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


