सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न
मिशनसच न्यूज, कठूमर। कस्बे के न्यू मॉडर्न स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों तथा पुरस्कार वितरण के साथ हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नृत्य, नाटक और संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी बहुआयामी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच तुहीराम चौधरी सहित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने देशभक्ति नाटक, लोक नृत्य एवं शास्त्रीय नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।
प्रधानाचार्य राजवीर सिंह चौधरी एवं विद्यालय प्रबंधक गुलाब सिंह चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को रचनात्मक अभिव्यक्ति का मंच प्रदान करना तथा शैक्षणिक वातावरण में उत्सव का भाव उत्पन्न करना है।
समारोह के दौरान शैक्षणिक, खेलकूद एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि तुहीराम चौधरी ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की और उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस अवसर पर कृष्णा चौधरी, नाहर सिंह चौधरी, मोरध्वज सिंह, समुंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह, शीशराम गुर्जर, बीरेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन मनोज खंडेलवाल एवं श्याम सुंदर शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


