संकल्प पूर्ण होने पर वर्धमान स्तोत्र अनुष्ठान में श्रद्धा और भक्ति का भाव
मिशनसच न्यूज, जयपुर। सिद्धार्थ नगर जयपुर में गत वर्ष प्रारंभ किए गए वर्धमान स्तोत्र अनुष्ठान के एक वर्षीय संकल्प की पूर्णता के अवसर पर जैन समाज द्वारा विशेष धार्मिक आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूरे जैन समाज ने सामूहिक रूप से सहभागिता निभाते हुए भगवान महावीर स्वामी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासी निर्मल पवन अर्पित तेरापंथी परिवार का सम्मान मंदिर समिति के अध्यक्ष महावीर रावका एवं महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती विद्युत लुहाड़िया द्वारा किया गया। सम्मान समारोह में समाजजनों की उपस्थिति रही और सभी ने परिवार के धार्मिक योगदान की सराहना की।
वर्धमान स्तोत्र अनुष्ठान को बड़े भाव एवं भक्ति के साथ मनीष रचना जैन चौधरी ने विधिवत संपन्न कराया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वर्धमान स्तोत्र अर्ह ध्यान योग के प्रणेता मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर महाराज द्वारा रचित एक अत्यंत दुर्लभ एवं महत्वपूर्ण कृति है।
उन्होंने बताया कि इस स्तोत्र में 64 काव्यों के माध्यम से शासन नायक भगवान महावीर स्वामी के गुणों का सुंदर वर्णन किया गया है। इस रचना की विशेषता यह है कि इसमें संस्कृत एवं हिंदी दोनों भाषाओं का प्रयोग किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक भाव के साथ गहन आत्मिक शांति की अनुभूति होती है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


