More
    Homeराजस्थानअलवरउत्थान शिविरों से ग्रामीण विकास को रफ्तार, अलवर में 5 से 9...

    उत्थान शिविरों से ग्रामीण विकास को रफ्तार, अलवर में 5 से 9 फरवरी तक विशेष ग्राम शिविर

    ग्राम-2026 एग्री-टेक मीट की तैयारियों के तहत कृषि, पशुपालन, डेयरी व सरकारी योजनाओं के आवेदन एक ही स्थान पर होंगे पूरे

    मिशनसच न्यूज, अलवर। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘ग्राम-2026 (ग्लोबल राजस्थान एग्री-टेक मीट-2026)’ की तैयारियों तथा ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से अलवर जिले में 5 से 9 फरवरी तक गिरदावर सर्किल स्तर पर एक दिवसीय विशेष ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में किसानों, पशुपालकों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा।

    जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि जिले के विभिन्न उपखंडों के अटल सेवा केंद्र, आईटी केंद्र एवं नगर पालिका परिसरों में निर्धारित तिथियों पर शिविर लगाए जाएंगे, जहां कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, डेयरी, सहकारिता, मत्स्य, ग्रामीण विकास, उद्योग, ऊर्जा व जल संसाधन सहित अनेक विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

    उन्होंने कहा कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना, योजनाओं का लाभ सीधे देना तथा ग्राम-2026 एग्री-टेक मीट में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना है।

    5 फरवरी को रैणी, अलवर, राजगढ़, मालाखेड़ा, लक्ष्मणगढ़, गोविंदगढ़, थानागाजी, कठूमर और रामगढ़ सर्किलों में शिविर लगाए जाएंगे।

    6 फरवरी को पिनान, ढिगावड़ा, मालाखेड़ा, जवली, भूडियावास, सौंखर व पिपरोली सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजन होगा।
    7 फरवरी को थानाराजाजी, बड़ोदामेव, प्रतापगढ़, खेरलीरेल व नौगांवा में शिविर लगाए जाएंगे।
    8 फरवरी को खोह, बिचगांवा, दारौदा व मिलकपुर में शिविर आयोजित होंगे।
    9 फरवरी को पूनखर, सौराई, थानागाजी, बसेठ व रामगढ़ में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

    शिविरों में तारबंदी, डिग्गी, पाइपलाइन, फार्म पॉण्ड, ड्रिप व फव्वारा सिंचाई, प्लास्टिक मल्च, सौर पंप संयंत्र की स्वीकृतियां दी जाएंगी। फसल बीमा, एमएसपी की जानकारी, आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन, सॉइल हेल्थ कार्ड वितरण, बीज व मिनी किट सत्यापन तथा बैलों से खेती करने पर 30 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के आवेदन भी लिए जाएंगे।

    किसान क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री किसान निधि डीबीटी, सहकारी बैंक खाते, स्वयं सहायता समूहों को ऋण, 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान योजना, कस्टम हायरिंग सेंटर एवं पीएमएफएमई योजना के आवेदन तैयार किए जाएंगे। साथ ही किसान विश्राम स्थल निर्माण प्रस्ताव भी बनाए जाएंगे।

    मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के पंजीकरण, पशुओं की प्राथमिक चिकित्सा, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, खनिज मिश्रण वितरण, गौशाला विकास योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। डेयरी विभाग द्वारा दुग्ध समितियों का पंजीयन, सरस बूथ आवंटन तथा मत्स्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना व मछली पालन संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

    ग्रामीण विकास विभाग प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गृह प्रवेश व चाबी वितरण, पंचायती राज विभाग स्वामित्व कार्ड वितरण व ग्राम सभाएं, उद्योग विभाग स्वरोजगार योजनाओं के आवेदन, ऊर्जा विभाग पीएम सूर्य घर योजना पंजीकरण तथा जल संसाधन विभाग नहरों की मरम्मत व जल संरक्षण गतिविधियां संचालित करेगा।

    जिला प्रशासन ने अधिकाधिक ग्रामीणों से इन शिविरों में भाग लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here