More
    Homeराजस्थानजयपुरमजबूत प्रदर्शन से चमका आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, तीसरी तिमाही में 503 करोड़...

    मजबूत प्रदर्शन से चमका आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, तीसरी तिमाही में 503 करोड़ का लाभ

    वित्तीय नतीजों में दिखी बैंक की तेज रफ्तार, डिपॉजिट–CASA बढ़े और एनपीए घटे

    मिशनसच न्यूज, जयपुर। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में शानदार वित्तीय प्रदर्शन दर्ज करते हुए मजबूत वृद्धि का परिचय दिया है। बैंक के निदेशक मंडल ने 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही और नौ माह की अवधि के लिए अनऑडिटेड वित्तीय परिणामों को मंजूरी दी। तिमाही के दौरान बैंक का कर पश्चात लाभ (PAT) 503 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 48 प्रतिशत अधिक है।

    बैंक के कुल कस्टमर बिजनेस में सालाना आधार पर 22.62 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे यह बढ़कर 5.62 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया। इसी अवधि में लोन और एडवांस 20.93 प्रतिशत बढ़कर 2.79 लाख करोड़ रुपए हो गए, जो मजबूत ऋण विस्तार को दर्शाता है।

    परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर भी बैंक ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

    • ग्रॉस एनपीए घटकर 1.69 प्रतिशत

    • नेट एनपीए घटकर 0.53 प्रतिशत

    • एसएमए 1 और 2 (रिटेल, रूरल और एमएसएमई) घटकर 0.88 प्रतिशत

    इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि बैंक का जोखिम प्रबंधन और वसूली तंत्र प्रभावी रहा है।

    कस्टमर डिपॉजिट में 24.35 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे यह 2.82 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया।
    CASA डिपॉजिट 32.96 प्रतिशत बढ़कर 1.50 लाख करोड़ रुपए रहा और CASA रेशियो बढ़कर 51.64 प्रतिशत हो गया। फंड की लागत घटकर  रहना बैंक की लागत दक्षता को दर्शाता है।

    • नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) – 5.76 प्रतिशत

    • कोर ऑपरेटिंग प्रॉफिट – 1,937 करोड़ रुपए

    • नेट प्रॉफिट – 503 करोड़ रुपए

    • कैपिटल एडेक्वेसी रेशियो – 16.22 प्रतिशत

    ये आंकड़े बैंक की मजबूत पूंजी स्थिति और स्थिर लाभप्रदता को दर्शाते हैं। ऋण वृद्धि का 89 प्रतिशत हिस्सा मॉर्गेज, वाहन, उपभोक्ता, बिजनेस बैंकिंग और होलसेल लोन से आया। क्रेडिट कार्ड्स की संख्या बढ़कर 43 लाख हो गई। वेल्थ मैनेजमेंट व्यवसाय 31 प्रतिशत बढ़कर 58,957 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। प्रावधानों में तिमाही-दर-तिमाही 3.7 प्रतिशत की कमी आई।

    बैंक के एमडी और सीईओ वी. वैद्यनाथन ने कहा कि सभी प्रमुख व्यवसाय क्षेत्रों में मजबूत कारोबारी गति बनी हुई है। परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार और फंड की लागत में कमी से आने वाले समय में ऋण कारोबार के विस्तार को और बल मिलेगा। कुल मिलाकर, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में बेहतर एसेट क्वालिटी, मजबूत पूंजी आधार और स्थिर वृद्धि के साथ सकारात्मक प्रदर्शन किया है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here