उत्सव और विदाई समारोह में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
मिशनसच न्यूज, खैरथल। पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, इस्माइलपुर में वार्षिक उत्सव, खेल उत्सव एवं कक्षा 12वीं की छात्राओं का विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय परिसर उत्सवमय माहौल से सराबोर रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनीष शर्मा (भाजपा खैरथल मंडल अध्यक्ष) एवं विशिष्ट अतिथियों प्रकाश यादव (प्राथमिक-माध्यमिक शिक्षक संघ संरक्षक), तरुण गोलानी (भाजपा मंडल महामंत्री), धीरज यादव (मंडल आईटी सेल प्रभारी), लक्ष्मण दास (समाजसेवी), श्रीमती विनीता सिंह (PEEO), जेलदार जी तथा संस्था प्रधान जितेन्द्र गहलावत द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य जितेन्द्र गहलावत ने की।
उत्सव के दौरान छात्राओं ने नृत्य, संगीत, नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में वर्षभर विभिन्न शैक्षणिक, खेलकूद एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 580 प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि मनीष शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें अपनी प्रतिभा मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर देते हैं। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रधानाचार्य जितेन्द्र गहलावत ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में किशन चंद (मजदूर संघ अध्यक्ष), रोशन लाल (पूर्व सरपंच), मनोज (समाजसेवी), जैसाराम, सचदेव, रमेश खान, श्रीमती राजवाला सहित विद्यालय स्टाफ धर्मपाल, सुनील, नरेंद्र, चरण सिंह, अनुज, श्रीमती प्रीति, श्रीमती अनीता, श्रीमती रेशमा, श्रीमती सुमन एवं सोनाली उपस्थित रहीं।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


