More
    Homeराजस्थानखैरथलग्रामीणों को योजनाओं का लाभ दिलाने लगेगा विभागीय शिविर, तीन अटल सेवा...

    ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ दिलाने लगेगा विभागीय शिविर, तीन अटल सेवा केंद्रों पर आयोजन

    ग्राम-2026 के अंतर्गत विशेष शिविर में कृषि, पशुपालन व सहकारिता विभाग देंगे मौके पर सेवाएं

    मिशनसच न्यूज, खैरथल-तिजारा। जीआरएएम-2026 (Global Rajasthan Agri-Tech Meet-2026) के तहत प्रत्येक गिरदावर सर्किल स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन 23 तारीख से किया जा रहा है। इसी क्रम में विशेष शिविरों के छठे दिन 5 फरवरी को तीन स्थानों पर शिविर आयोजित होंगे

    प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंडावर तहसील के अटल सेवा केंद्र ततारपुर, किशनगढ़ बास तहसील के अटल सेवा केंद्र मांचा तथा तिजारा तहसील के अटल सेवा केंद्र चावण्डी कलां में यह शिविर लगाए जाएंगे। सभी शिविर प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक संचालित होंगे।

    इन शिविरों में कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, पीएम किसान निधि, जल संसाधन, ऊर्जा, उद्योग, आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास, पंचायती राज और राजस्व विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों की भागीदारी रहेगी।

    अधिकारियों ने बताया कि शिविरों के माध्यम से कृषकों, पशुपालकों एवं ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ दिलाने की कार्यवाही की जाएगी। आवेदन, पंजीकरण, स्वीकृति और समस्या समाधान जैसे कार्य भी शिविर स्थल पर ही किए जाएंगे।

    इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य सभी सरकारी सेवाओं को एक मंच पर उपलब्ध कराकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को त्वरित, सरल और प्रभावी सुविधा प्रदान करना है, ताकि उन्हें अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here