More
    Homeराजस्थानअलवरथानागाजी में विशाल रक्तदान शिविर 6 फरवरी को

    थानागाजी में विशाल रक्तदान शिविर 6 फरवरी को

    चिकित्सा विभाग की पहल पर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान कर आमजन बनेंगे मानव सेवा के सहभागी

    मिशनसच न्यूज, थानागाजी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग थानागाजी के तत्वाधान में स्थानीय नागरिकों के सहयोग से 6 फरवरी 2026 को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानागाजी में स्वैच्छिक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर मानव जीवन की रक्षा करना है।

    विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह शिविर आमजन की भागीदारी से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें अलवर की चिकित्सक टीम विशेष सहयोग प्रदान करेगी। शिविर के दौरान रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच, पंजीकरण तथा सुरक्षित रक्त संग्रह की पूरी व्यवस्था की गई है।

    स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करें और इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें। अधिकारियों का कहना है कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है, इसलिए रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है।

    रक्तदान शिविर सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति ने युवाओं, सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवकों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है, ताकि अधिक से अधिक मरीजों को लाभ मिल सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here