More
    Homeराजस्थानअलवरएसीबी की बड़ी कार्रवाई, पंचायत प्रशासक ₹1 लाख की रिश्वत लेते रंगे...

    एसीबी की बड़ी कार्रवाई, पंचायत प्रशासक ₹1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    धरोहर राशि लौटाने के बदले रिश्वत मांगने का मामला, जयपुर ग्रामीण एसीबी ने किया ट्रैप

    मिशनसच न्यूज, जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) जयपुर ग्रामीण ने गुरुवार को ट्रैप कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत बाजवास, पंचायत समिति परबतसर, जिला डीडवाना-कुचामन के प्रशासक (सरपंच) राजेन्द्र प्रसाद मोयल को ₹1 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

    एसीबी के महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी मुख्यालय को इस संबंध में एक शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के अनुसार परिवादी को ग्राम पंचायत बाजवास में वर्ष 2024-25 के दौरान सामग्री सप्लाई का टेंडर मिला था, जिसकी अवधि 31 मार्च 2025 को समाप्त हो गई थी। सामग्री सप्लाई का भुगतान तो कर दिया गया था, लेकिन ₹2 लाख  की धरोहर राशि ग्राम पंचायत में जमा थी, जिसे लौटाने के लिए परिवादी लगातार सरपंच को आवेदन व रिमाइंडर देता रहा, इसके बावजूद राशि वापस नहीं की गई।

    उन्होंने बताया कि परिवादी द्वारा राज संपर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद 27 जनवरी 2026 को धरोहर राशि तो लौटा दी गई, लेकिन इसके बावजूद आरोपी सरपंच द्वारा कमीशन के रूप में ₹1 लाख की अवैध रिश्वत की मांग की जा रही थी।

    शिकायत का विधिवत सत्यापन कराया गया, जिसमें रिश्वत मांग की पुष्टि होने पर 5 फरवरी 2026 को सांचौर चौराहा, थाना परबतसर, जिला डीडवाना-कुचामन पर ट्रैप कार्रवाई आयोजित की गई। इस दौरान एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस (चतुर्थ) अनिल कयाल के सुपरविजन में तथा जयपुर ग्रामीण इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील सियाग के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए आरोपी को ₹1 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

    एसीबी के महानिरीक्षक सत्येंद्र कुमार के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ एवं आगे की कार्रवाई जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जाएगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here