अटल सेवा केंद्र पर आयोजित शिविर में 6 हजार रुपये सीधे खाते में पहुंचे, लाभार्थी ने जताया आभार
मिशनसच न्यूज, अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में जिलेभर में आयोजित किए जा रहे ग्राम उत्थान शिविर आमजन के सपनों को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। इन शिविरों में ग्रामीणों के मूलभूत कार्य मौके पर ही पूर्ण कर केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित किया जा रहा है।
इसी क्रम में गिरदावर सर्किल गोविंदगढ़ के अटल सेवा केंद्र पर आयोजित ग्राम उत्थान शिविर में गांव अलघाना निवासी मंजू देवी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से जोड़ा गया। योजना के तहत लाभार्थी के बैंक खाते में 6 हजार रुपये की सहायता राशि सीधे जमा की गई।
मंजू देवी ने बताया कि उन्हें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा शिविर की जानकारी दी गई थी। योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने गर्भावस्था के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकरण कराया था, जिसके बाद उन्हें यह लाभ प्राप्त हुआ।
सहायता राशि मिलने पर मंजू देवी ने खुशी जाहिर करते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया। प्रशासन का कहना है कि ग्राम उत्थान शिविरों के माध्यम से जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ त्वरित रूप से उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


