More
    Homeग्रामीण स्कूलों में 102 बालिका शौचालय निर्माण को मिली स्वीकृति

    ग्रामीण स्कूलों में 102 बालिका शौचालय निर्माण को मिली स्वीकृति

    बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु तीन माह में विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में आधारभूत सुविधाएं होंगी विकसित

    मिशनसच न्यूज, अलवर। जिला प्रशासन की अभिनव पहल के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने एवं सरकारी विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शौचालय विहीन विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 102 बालिका शौचालयों के निर्माण की स्वीकृति जारी की गई है। संबंधित विभागों को तीन माह में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

    जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सालुखे गौरव रवीन्द्र ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशन में कठूमर, गोविंदगढ़, रामगढ़, थानागाजी, मालाखेड़ा, रैणी, राजगढ़, उमरैण एवं लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का ब्लॉकवार सर्वे कराया गया। सर्वे के आधार पर 37 राजकीय विद्यालयों तथा 65 आंगनबाड़ी केंद्रों में बालिका शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि आगामी तीन माह में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिससे नए शैक्षणिक सत्र से छात्राओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गरिमामय वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। शौचालय सुविधा उपलब्ध होने से बालिकाओं की विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में उपस्थिति बढ़ेगी और ड्रॉपआउट दर में भी कमी आएगी।

    जिला प्रशासन का मानना है कि यह पहल बालिका शिक्षा को सशक्त बनाने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here