More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

    अलवर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

    अलवर में टाइगर हाफ मैराथन व ग्रामोत्थान शिविर में करेंगे शिरकत

    मिशनसच न्यूज, अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जिले के दौरे पर रहकर 8 फरवरी को विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनके प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

    निर्धारित कार्यक्रमानुसार मुख्यमंत्री शर्मा 8 फरवरी (रविवार) को प्रातः 5:45 बजे प्रताप ऑडिटोरियम से आयोजित अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन में शिरकत करेंगे। इस दौरान वे खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करेंगे।

    इसके उपरान्त प्रातः 11 बजे पंचायत समिति रामगढ़ क्षेत्र के ग्राम बहाला टोल प्लाजा के पास आयोजित ग्रामोत्थान शिविर का अवलोकन करेंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा के साथ आमजन से संवाद भी किया जाएगा।

    तत्पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 12:25 बजे किशनगढ़बास क्षेत्र के ग्राम बघेरी कलां के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेकर विकास कार्यों की जानकारी लेंगे।

    मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here