More
    Homeराजस्थानअलवरपूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना को उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना को उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    किशनगढ़ बास निवास पहुंचकर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने श्रद्धांजलि अर्पित, परिवार से मिलकर जताई गहरी संवेदना

    मिशनसच न्यूज, किशनगढ़ बास। शनिवार को राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना के निवास पर पहुंचकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके सार्वजनिक जीवन व समाजसेवा में दिए गए योगदान को याद किया।

    श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हेमसिंह भड़ाना का जीवन जनसेवा, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय विकास के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने अपने कार्यकाल में आमजन के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी, जिसकी छाप आज भी क्षेत्र में दिखाई देती है। उनका व्यक्तित्व और कार्यशैली सदैव प्रेरणादायक रहेगी।

    उपमुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल दें। उन्होंने कहा कि यह क्षति अपूरणीय है, लेकिन पूरा प्रदेश परिवार के साथ खड़ा है।

    इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भी स्वर्गीय भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों व जनसेवा को स्मरण किया। सभी ने उन्हें सरल, मिलनसार और जनहितैषी नेता बताते हुए उनके योगदान को सदैव याद रखने की बात कही।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here