एकता के संदेश संग निकलेगी विशाल ध्वज यात्रा सम्मेलन में जुटेंगे हजारों श्रद्धालु
मिशनसच न्यूज, किशनगढ़ बास। रविवार को अलवर रोड स्थित दशहरा मैदान पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन सुबह 11 बजे संत कमल दास महाराज छतरी वाले भिडूसी के सानिध्य में किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में पूरी कर ली गई हैं।
सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. मोनिका रस्तोगी उपस्थित रहेंगी, जो समाज में सांस्कृतिक चेतना, धर्म एवं राष्ट्र निर्माण विषयों पर अपने विचार रखेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मदन लाल गुप्ता करेंगे।
आयोजकों के अनुसार शहर के विभिन्न मंदिरों से महिलाएं एवं पुरुष एकत्रित होकर हजारों की संख्या में पैदल ध्वज यात्रा निकालते हुए मुख्य मार्गों से दशहरा मैदान तक पहुंचेंगे। ध्वज यात्रा के दौरान भगवा ध्वज और जयघोष से वातावरण भक्तिमय व उत्साहपूर्ण रहेगा।
विराट हिंदू सम्मेलन में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा दुकान-दुकान जाकर पीले चावल देकर आमंत्रण दिया गया है। साथ ही शहर भर में हिंदू एकता के प्रतीक भगवा ध्वज भी लगाए गए हैं। आयोजकों ने नागरिकों से सम्मेलन में शामिल होकर धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का आह्वान किया है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

