More
    Homeराजस्थानखैरथलखैरथल में विराट हिंदू सम्मेलन, सामाजिक समरसता का संदेश

    खैरथल में विराट हिंदू सम्मेलन, सामाजिक समरसता का संदेश

    पुरानी अनाज मंडी में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में संतों व वक्ताओं ने हिंदू एकता और भाईचारे का आह्वान किया, सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे आकर्षण।

    मिशनसच न्यूज, खैरथल। पुरानी अनाज मंडी स्थित सभा स्थल पर रविवार को सर्व हिंदू समाज एवं स्वामी विवेकानंद बस्ती के तत्वावधान में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर हिंदू एकता का परिचय दिया। आयोजन स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही और पूरा वातावरण धार्मिक नारों व सांस्कृतिक उत्साह से गुंजायमान रहा।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता गेंदालाल जी ने अपने ओजस्वी संबोधन में हिंदू समाज को संगठित रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती आपसी भाईचारे और एकता में निहित है। जात-पात और भेदभाव जैसी कुरीतियां समाज को कमजोर करती हैं, इसलिए इन्हें त्यागना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब समाज एकजुट होगा तभी राष्ट्र सशक्त बनेगा।

    सम्मेलन की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष दीनदयाल गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की शक्ति उसकी एकजुटता में है। यदि समाज संगठित रहेगा तो कोई भी शक्ति उसे कमजोर नहीं कर सकती। उन्होंने सभी से सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान किया।

    विशिष्ट अतिथि के रूप में महेशचंद शर्मा एवं संत स्वामी परमानंद जी महाराज मंचासीन रहे। महेशचंद शर्मा ने वर्तमान समय में एकता की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही समाज का भविष्य सुरक्षित रह सकता है।

    संत स्वामी परमानंद जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि हिंदू धर्म प्रेम, सेवा और संस्कारों का मार्ग दिखाता है। उन्होंने लोगों से अपने मूल्यों को अपनाकर समाज में भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा दी।

    कार्यक्रम के दौरान ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक झांकियों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा। बच्चों की प्रतिभा ने सभी का मन जीत लिया। इस अवसर पर समाज सेवा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों तथा प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मेलन के समापन पर सभी उपस्थितजनों को प्रसादी वितरित की गई।

    पूरे आयोजन में हिंदू एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना का स्पष्ट संदेश देखने को मिला।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here