69वीं राष्ट्रीय विद्यालय प्रतियोगिता में इतिहास रचने वाली राजस्थान टीम व राष्ट्रीय प्रशिक्षक डॉ दीपिका अरोड़ा को चांदी का मुकुट पहनाकर किया अभिनंदन
मिशनसच न्यूज, अलवर। संयुक्त शिक्षा परिवार की ओर से रविवार को शहर के नया बस स्थित बीएल पब्लिक स्कूल में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय प्रतियोगिता में राजस्थान को पहली बार स्वर्णिम सफलता दिलाने वाली टीम, ऑफिशियल्स तथा राष्ट्रीय प्रशिक्षक डॉ. दीपिका अरोड़ा का विशेष सम्मान किया गया।
समारोह के दौरान डॉ. दीपिका अरोड़ा को ‘गुरु द्रोणाचार्य’ के रूप में चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में राजस्थान टीम ने 69 वर्षों में पहली बार स्वर्णिम इतिहास रचा, जिससे प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा रहे, जबकि पंडित धर्मवीर शर्मा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता बीएल पब्लिक स्कूल के निदेशक सुनील बिलखा ने की। कार्यक्रम के संयोजक एडवोकेट विक्रम चौधरी, सहसंयोजक एडवोकेट अंजना तिवारी एवं राजेश चंदेला ने व्यवस्थाओं का संचालन किया।
कार्यक्रम संयोजक लोकेश मिश्रा ने बताया कि राजस्थान टीम के दक्ष ऑफिशियल्स चंद्रवीर सिंह, गोपीचंद, राज कपूर ओझा तथा छात्रा उन्नति सिंह (कैप्टन), ईशी त्रिवेदी (वाइस कैप्टन), ममता, कृति कंवर, कोमल राठौर, कल्पना शेखावत, सिमरन परवीन और जयश्री मंत्री को भी सम्मानित किया गया।
समारोह में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहडोली के प्रधानाचार्य राजकुमार सोनी सहित समस्त स्टाफ, विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष पीयूष जाडला, तारा सैनी, आशा सुमन, सुनील जैन, बिशन कालरा, धनेश मीणा, हमेंद्र जैन, प्रधानाचार्य राजेश मुखिया, सुरेश तनेजा, गीता ठाकुर, जगजीत कौर, लीना मीना, कविता यादव एवं रजनीश बंगा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
पूरे कार्यक्रम में खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना की गई और उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया। समारोह का माहौल उत्साह, गर्व और सम्मान से भरा रहा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


