More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशभभूत समझकर चूहा मार दवा खा गई छात्रा, इलाज के दौरान तोड़ा...

    भभूत समझकर चूहा मार दवा खा गई छात्रा, इलाज के दौरान तोड़ा दाम, 10 फरवरी से थे एग्जाम

    भोपाल: राजधानी भोपाल के देहात थाना क्षेत्र ईटखेड़ी इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां 12वीं की छात्रा की अचानक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि छात्रा चूहा मारने की दवा गलती से खा ली थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार को सौंप दिया है. रिपोर्ट आने के बाद पुलिस जांच की बात कह रही है.

     

    भभूत समझकर चूहा मार दवा खा गई छात्रा

    भोपाल के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा की चूहा मार दवा खाने से मौत हो गई. थाना प्रभारी आशीष सप्रे ने बताया की "12वीं की छात्रा नहाने के बाद पूजा करने गई थी, जहां पूजा-पाठ करने के बाद उसने चूहा मार दवा को भभूत समझकर खा लिया. कुछ देर में जब छात्रा की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर भानपुर के प्राइवेट अस्पताल पहुंचे. जहां इलाज के बाद उसे छुट्‌टी दे दी गई. घर लौटने के बाद युवती की तबीयत दोबारा बिगड़ गई. इस बार उसे हमीदिया अस्पतला में भर्ती कराया गया.12वीं क्लास में थी छात्रा

    जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह छात्रा की मौत हो गई. जबकि घटना 26 जनवरी की थी. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है." वही जांच अधिकारी एसके वाजपेयी ने बताया कि "17 वर्षीय वैष्णवी सेनलांबाखेड़ा की रहने वाली थी. वह प्राइवेट स्कूल से 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी. 26 जनवरी को घर में बने मंदिर में पूजा के बाद वैष्णवी की मां ने चूहा मार दवा रख दी थी, क्योंकि मंदिर में चूहे हो रहे थे. कुछ देर बाद छात्रा ने यहीं पूजा की और भभूत समझकर पाउडरनुमा चूहामार दवा को खा लिया.

     

     

      दोबारा तबीयत बिगड़ने पर हमीदिया में कराया था भर्ती

      इसके बाद छात्रा कोचिंग चली गई, तबीयत बिड़ने पर घर लौटी तो उल्टियां होने लगी. मां ने पूछा तो छात्रा ने बताया कि उसने मंदिर में रखी भभूत को खाया था, तब मां ने बताया कि वह भभूत नहीं चूहा मार दवा थी. इसके बाद छात्रा को भानपुर के निजी अस्पताल में लेकर गए. जहां इलाज के बाद उसे डिस्चार्ज दे दिया गया. कुछ दिन में तबीयत दोबारा बिगड़ी तो युवती को तीन दिन पहले हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. एसके वाजपेयी ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है. छात्रा की 10 फरवरी से परीक्षा शुरू होने वाली थी."

      latest articles

      explore more

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here