More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशपरिवार शादी के जश्न में मस्त, इधर चोरों ने खाली घर पाकर...

    परिवार शादी के जश्न में मस्त, इधर चोरों ने खाली घर पाकर कर दिया हाथ साफ

    श्योपुर: कानून व्यवस्था में कसावट लाने के उद्देश्य से एक तरफ श्योपुर एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल सभी थाना प्रभारियों गश्त व्यवस्था सहित कई आवश्यक निर्देश दे रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ विजयपुर में दो सूने मकानों पर चोरी की वारदात हो गई. अज्ञात चोरों ने दो सूने मकानों को निशाना बनाया, इन घरों के सदस्य शादी-समारोह में गए हुए थे.पुलिस मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है.

     

    चोरों ने दो सूने मकानों को बनाया निशाना

    बताया जा रहा है कि विजयपुर के बजरंग कॉलोनी में स्थित कांठोन निवासी पिंटू, सिमेंद्र जादौन पूर्व सरपंच और भावना जादौन के मकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. दोनों परिवार विजयपुर से करीब 35 किलोमीटर दूर सबलगढ़ जिला मुरैना में शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. उधर अज्ञात चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दे डाला. चोरों ने दोनों घरों से सोने-चांदी के जेवरात और नगदी समेत 15 लाख रुपए की चोरी की है.

     

    विजयपुर सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों को लगा रही पता

    घटना रविवार देर रात 1 बजे की बताई जा रही है. हालांकि पुलिस ने दोनों फरियादियों की रिपोर्ट पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के माध्यम से जानकारी जुटा रही है. इधर चोरी की घटना की खबर सुनते ही परिवार वालों में दहशत है. मामले में विजयपुर थाना प्रभारी राजन सिंह गुर्जर का कहना है कि "सोमवार को विजयपुर थाना पुलिस को आवेदन प्राप्त हुआ है कि अज्ञात चोरों ने दो सूने घर के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. विजयपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

     

     

      दोनों फरियादी ने पुलिस को बताया कि सोने चांदी के जेवरात और नगदी चोरी हुई है. पुलिस अब फिंगरप्रिंट सहित सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है. जल्द से जल्द पुलिस इस घटना का खुलासा करेगी."

      latest articles

      explore more

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here