More
    Homeराजस्थानअलवरकठूमर सीएचसी का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, मरम्मत व कायाकल्प के...

    कठूमर सीएचसी का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, मरम्मत व कायाकल्प के दिए निर्देश

    कलेक्टर का जर्जर अस्पताल भवन और डॉक्टर क्वाटर्स सुधारने पर जोर, वार्ड–लैब में सुविधाओं की ली जानकारी

    कठूमर। जिला कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला ने बुधवार को सीएमएचओ योगेंद्र शर्मा के साथ कठूमर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले चिकित्सकों एवं कार्मिकों की उपस्थिति की जांच की, इसके बाद अस्पताल भवन, डॉक्टर क्वाटर्स, दवाई वितरण केंद्र, लैब एवं विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया।

    निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सीएमएचओ को सीएचसी भवन की मरम्मत कर छह माह के भीतर अस्पताल का कायाकल्प करने के निर्देश दिए। वहीं एसडीएम श्याम सुंदर चेतीवाल को जर्जर हो चुके डॉक्टर क्वाटर्स की शीघ्र मरम्मत कराने के लिए कहा।

    महिला वार्ड और सामान्य वार्ड में भर्ती प्रसूताओं एवं मरीजों से कलेक्टर ने दवाइयों, जांच और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में सीधे संवाद किया। मरीजों से संतोषजनक जवाब मिलने पर उन्होंने खुशी जताई और अस्पताल परिसर में साफ-सफाई बेहतर रखने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर ने अस्पताल के उपकरणों का भी निरीक्षण किया तथा कर्मचारियों से कार्यप्रणाली की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। लैब में विडाल, टीबी, सीबीसी सहित विभिन्न जांचों की प्रक्रिया को समझा और सेवाएं सुचारू रूप से संचालित रखने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों से स्टाफ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करे तथा भर्ती मरीजों को सभी सुविधाएं नियमानुसार उपलब्ध कराई जाएं। नियमित सफाई एवं ब्लीचिंग छिड़काव सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

    निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्याम सुंदर चेतीवाल, बीसीएमओ डॉ. अमरदीप गुर्जर, चिकित्सा प्रभारी डॉ. जवाहर सिंह सैनी, तहसीलदार भानुप्रताप सिंह, विकास अधिकारी शिवराम मीना, ईओ विक्रम शर्मा, डॉ. सुनीता गोयल, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. सतीश चौधरी, डॉ. हेमंत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    उल्लेखनीय है कि वर्ष 1972 में बना कठूमर का अस्पताल भवन वर्तमान में जर्जर स्थिति में है। वार्डों, लेबर रूम और जांच कक्षों की छतों से प्लास्टर गिरने, टूटी खिड़कियों, जंगले और दीवारों में दरारों के कारण मरीजों और स्टाफ को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कलेक्टर के निरीक्षण के बाद शीघ्र सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here