More
    Homeराजस्थानअलवरआनंद महोत्सव के दूसरे दिन शिव कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    आनंद महोत्सव के दूसरे दिन शिव कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    शिवम साधक महाराज ने शिव कृपा व तीर्थराज प्रयाग की महिमा बताई, भक्तों को चंदन प्रसाद व ज्योति पूजन का लाभ

    अलवर। शिव कृपा आनंद महोत्सव के द्वितीय दिवस आयोजित शिव कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। परम पूज्य डॉ. शिवम साधक जी महाराज ने कथा के दौरान कहा कि भगवान शिव की कृपा के बिना जीवन में सच्ची शांति संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जीवन में चाहे कितनी भी दौलत और वैभव मिल जाए, लेकिन शिव कृपा के बिना प्रसन्नता प्राप्त नहीं होती। व्यक्ति जीवन के सही निर्णय केवल शांत मन से ही ले सकता है।

    कथा के दौरान महाराज श्री ने तीर्थराज प्रयाग की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि पापों की निवृत्ति और आत्मशुद्धि के लिए मनुष्य को कुछ समय तीर्थों में अवश्य निवास करना चाहिए। शिवलिंग की उत्पत्ति और प्रकृति से जुड़ी भावपूर्ण कथा सुनकर श्रोता भावुक हो गए और पूरा पंडाल ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा।

    कथा के पश्चात दूर-दूर से आए भक्तों की कष्ट निवारण कामना के लिए भगवान शिव के दिव्य चंदन प्रसाद को महाराज श्री ने श्रद्धालुओं के मस्तक पर लगाया। रात्रि में आयोजित खाटू श्याम ज्योति पूजन में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की।

    साधक सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. एस.सी. मित्तल ने बताया कि परम पूज्य डॉ. शिवम साधक जी महाराज के सानिध्य में 9 फरवरी से 15 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक श्रीराम मंदिर, अपना घर आश्रम, अलवर में शिव कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें भक्तों की अपार भीड़ उमड़ रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here