More
    Homeराजस्थानअलवरआचार्य हस्ति चिकित्सालय में लगेगा निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन शिविर

    आचार्य हस्ति चिकित्सालय में लगेगा निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन शिविर

    मोतियाबिंद मरीजों की जांच कर शिविर में होंगे ऑपरेशन, लेंस प्रत्यारोपण सहित पूरी सुविधा निःशुल्क, अलवरवासियों को बड़ी राहत

    अलवर। महावीर इंटरनेशनल अलवर केन्द्र द्वारा संचालित आचार्य हस्ति चिकित्सालय, शान्तिकुंज, भवानी तोप सर्किल (मीनल होटल के पास) में 13 फरवरी 2026 को निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 8:30 बजे से 10:30 बजे तक लगाया जाएगा, जिसमें नेत्र रोगियों की जांच कर उन्हें उपचार की सुविधा प्रदान की जाएगी।

    केन्द्र सचिव वीर सूर्यकान्त भारद्वाज ने बताया कि शिविर में विशेष रूप से मोतियाबिंद के मरीजों को चिन्हित किया जाएगा। चयनित मरीजों के लेंस प्रत्यारोपण सहित ऑपरेशन वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश गुप्ता द्वारा पूर्णतः निःशुल्क किए जाएंगे।

    उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के बाद मरीजों को रहने, खाने, दवाइयों और चश्मे की सुविधा भी निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि जरूरतमंद मरीजों को किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी न हो।

    महावीर इंटरनेशनल द्वारा आयोजित यह शिविर जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित होगा। संस्था ने अधिक से अधिक मरीजों से समय पर पहुंचकर इस सेवा का लाभ लेने की अपील की है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here