More
    Homeराजस्थानभरतपुर18 फरवरी को हलैना में किसान सम्मेलन सिंचाई, मुआवजा और रोजगार के...

    18 फरवरी को हलैना में किसान सम्मेलन सिंचाई, मुआवजा और रोजगार के मुद्दों पर

    जहानपुर में पोस्टर विमोचन, सम्मेलन में शताब्दी पुरुष पंडित रामकिशन का होगा नागरिक अभिनंदन

    हलैना। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 18 फरवरी को कस्बा हलैना में आयोजित होने वाले किसान सम्मेलन की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। सम्मेलन के प्रचार-प्रसार हेतु प्रकाशित पोस्टर का विमोचन ग्राम जहानपुर में आयोजित एक बैठक के दौरान किसानों द्वारा किया गया।

    किसान नेता इन्दल सिंह जाट ने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान कहा कि बिना सिंचाई पानी के किसान बेहद परेशान हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में गहरे ट्यूबवेल भी सूख चुके हैं, जिससे खेती करना कठिन हो गया है। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, जिसके कारण कृषि अब घाटे का सौदा बनती जा रही है और किसान कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा ईआरसीपी (ERCP) का जयपुर में उद्घाटन किए जाने के बावजूद अब तक इस योजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं किया गया है, जबकि इसकी लागत बढ़कर लगभग 70 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। किसान नेता ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले वर्ष हुई ओलावृष्टि से प्रभावित सभी किसानों को अब तक पूर्ण मुआवजा नहीं मिला है।

    इन्दल सिंह जाट ने जिले में बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता जताते हुए कहा कि युवाओं के लिए उद्योग-धंधों का अभाव है, जिससे गरीबी बढ़ रही है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है।

    सम्मेलन के दौरान अपने जीवन के सौ वर्ष पूर्ण करने पर भरतपुर के पूर्व सांसद पंडित रामकिशन का सम्पूर्ण क्षेत्र की ओर से नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। उन्हें शताब्दी पुरुष के रूप में सम्मानित किया जाएगा।

    किसान सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन, हरियाणा एवं पंजाब के प्रसिद्ध किसान नेता गुरुनाम सिंह चढूनी, पूर्व सांसद पंडित रामकिशन, किसान नेता इन्दल सिंह जाट सहित अनेक किसान नेता भाग लेंगे।

    जनसंपर्क अभियान के दौरान टीकम नेता, अतर सिंह (पूर्व सरपंच), अमरनाथ योगी, रामेश्वर पंडित, मान सिंह मास्टर, प्रेम सिंह, जगन जाटव, सुखचंदी जाटव, भोगी जाटव, लालचंद, श्रीचंद सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here