अमरनाथ यात्रा के लिए खाद्य सामग्री से भरे दो ट्रक किए रवाना

मनीष मिश्रा.  खैरथल. खैरथल शहर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अमरनाथ यात्रा के लिए खाद्य सामग्री से भरे दो ट्रक रवाना किए गए हैं।

अमरनाथ सेवा मंडल के प्रमुख कार्यकर्ता मोहन खंडेलवाल ने बताया कि हर वर्ष अमरनाथ यात्रा में जाने वाले यात्रियों के लिए यात्रा मार्ग पर अमरनाथ सेवा मंडल खैरथल की ओर से भंडारा लगाया जाता है, जिसके लिए स्थानीय स्तर पर आमजन के सहयोग से दो ट्रक खाद्य सामग्री के भेजे जाते हैं। शनिवार को पुरानी अनाज मंडी स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर से महंत पंडित शशि भूषण गल्याण मिश्र, पंडित पंकज शास्त्री ने विधिवत पूजा अर्चना कर धर्म ध्वजा दिखाते हुए खाद्य सामग्री के ट्रकों को रवाना किया। इसके बाद डीजे पर बम बम भोले के भजन व जयकारों के साथ खैरथल शहर के प्रमुख मार्ग एवं नई अनाज मंडी में परिक्रमा लगाते हुए जिला कलेक्टर निवास पहुंचे। यहां जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने खाद्य सामग्री के ट्रकों को विधिवत रूप से रवाना किया। इसके बाद किशनगढ़बास में अनाज मंडी में कथावाचक मनु महाराज ने ट्रकों को विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर रवाना किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here