More
    Homeराजस्थानअलवरखैरथल में जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता सम्पन्न हुई

    खैरथल में जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता सम्पन्न हुई

    मनीष मिश्रा. खैरथल. शहर में शनिवार को अग्रवाल धर्मशाला में जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। इसमें मुख्य अतिथि डॉ. नितिन शर्मा पीएमओ खैरथल थे तथा अध्यक्षता सर्वेश गुप्ता अध्यक्ष व्यापार मंडल खैरथल ने की। विशिष्ट अतिथि कृष्ण कुमार गुप्ता जिला अध्यक्ष व्यापार संघ अलवर, करण सिंह चौधरी पार्षद, शेर सिंह सैनी पूर्व जिला महामंत्री भाजपा, मितेश परवाना प्राचार्य एसजीडीएम पब्लिक स्कूल खैरथल, नरेश गर्ग जिला अध्यक्ष अग्रवाल समाज खैरथल थे। वहीं मंच संचालन राधेश्याम शर्मा ने किया।

    प्रतियोगिता के 8 से 10 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान आहना गुप्ता, द्वितीय स्थान ईवांसी गुप्ता, तृतीय स्थान लविका शर्मा ने प्राप्त किया। वहीं 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम कृतिका जांगिड़, द्वितीय निहारिका व तृतीय स्थान पर काजल यादव, 18 से 21 वर्ष आयु वर्ग में साक्षी सैनी प्रथम रहीं। इसी प्रकार 21 से 25 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम कंचन सैनी व कोटपूतली से प्रथम स्थान पर पूजा स्वामी रहीं। अलवर से 35 से 45 वर्ष आयु वर्ग में रचना चौधरी प्रथम स्थान पर, 45 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग में अलवर से सुमन यादव प्रथम स्थान व बहरोड़ से सुमन यादव प्रथम स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में 45 वर्ष आयु वर्ग से ज्यादा वर्ग में अलवर से कैलाश सिंघल प्रथम, गिरिराज प्रसाद द्वितीय और किरोड़ी लाल गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। वहीं खैरथल से 45 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग में हीरालाल यादव प्रथम स्थान पर रहे। प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ी राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here