More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशसंकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत सेंधवा की 34 पंचायतों में आयोजित हुआ...

    संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत सेंधवा की 34 पंचायतों में आयोजित हुआ क्लस्टर अनुश्रवण शिविर

    भोपाल : शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करना एवं आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बड़वानी जिले की सेंधवा जनपद की 34 ग्राम पंचायतों में छठवाँ क्लस्टर अनुश्रवण शिविर का आयोजन किया गया। इससे पूर्व जिले में सफलतापूर्वक 5 शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। इसी कड़ी में यह आयोजन ग्रामीणों के लिए समाधान का केन्द्र साबित हुआ, जिसमें अपने ही ग्राम में उनकी समस्याओं का निराकरण हुआ।

    योजनाओं का हुआ प्रभावी क्रियान्वयन

    संकल्प से संकल्प अभियान के द्वितीय चरण के तहत जनपद पंचायत सेंधवा के 3 क्लस्टर सेंधवा, धनोरा, चाचरिया की 34 पंचायतों में शिविर आयोजित किए गए। इस अभियान के तहत इक्कीस विभागों की 106 योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं को पंजीकृत कर निराकृत किया गया।

    कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पात्र हितग्राही किसी भी लाभ से वंचित न रहें। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाया जाए।

    राजस्व एवं दस्तावेज़ वितरण शिवन्या में आयोजित शिविर के दौरान नोडल अधिकारियों द्वारा राजस्व संबंधी मामलों का मौके पर निराकरण किया गया। यहाँ गीला पिता धर्मसिंह, जैतराम पिता गमर, आबदा पिता घट्टा, सलीम पिता नासरिया एवं दरबार पिता हेमता को उनके भू-अभिलेखों की खसरा प्रतिलिपि प्रदाय की गई।

    स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा (ग्राम पंचायत कामोद व शिवन्या)- आयुष्मान भारत योजना के तहत ग्राम पंचायत कामोद में साधुराम आर्य, प्रताप आर्य, दयाराम अवास्या एवं अमन बढोले को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए, जिससे अब उन्हें निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल सकेगी।

    संबल योजना शिवन्या में श्रीमती यशोदा पति अन्तिराम को संबल कार्ड तैयार कर मौके पर ही सौंपा गया।

    दिव्यांग सहायता – एक विशेष प्रकरण में विकलांग पेंशन के लिए आवश्यक यूडीआईडी कार्ड उपलब्ध न होने पर, विभाग द्वारा त्वरित समन्वय कर सामाजिक न्याय विभाग से आईडी जेनरेट करवाई गई।

    कृषि एवं ऋण सुविधा (ग्राम पंचायत बाबदड़) – किसानों की आर्थिक उन्नति हेतु ग्राम पंचायत बाबदड़ में चम्पालाल पिता सोमला को केसीसी कार्ड (सहकारिता विभाग) वितरित किया गया। अब उन्हें समिति के माध्यम से आसानी से खाद, बीज और नकद ऋण की सुविधा प्राप्त होगी।

    विद्यादान अभियान के तहत विद्यालयों का निरीक्षण

    प्रशासनिक अधिकारियों ने न केवल समस्याओं का समाधान किया, बल्कि विद्या दान अभियान के तहत शिक्षा की गुणवत्ता को भी परखा। नोडल अधिकारियों ने ग्राम कोटकिराड़ी, कुमठाना एवं बाबदड़ के शासकीय विद्यालयों का निरीक्षण किया और वहां छात्र-छात्राओं को अध्यापन कराकर उनका उत्साहवर्धन किया।

    द्वितीय चरण में किए गए कार्यों का मूल्यांकन

    क्लस्टर अनुश्रवण शिविर के द्वितीय चरण में शासकीय हाई स्कूल बाबदड़ में कलेक्टर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रथम चरण में किए गए कार्यों का मूल्यांकन किया गया। 34 पंचायतों में आयोजित शिविर में कुल 1465 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 1254 आवेदनों का निराकरण किया गया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here