More
    Homeराजस्थानअलवरकठूमर में मिसाल: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की बेटी के विवाह में किया 51...

    कठूमर में मिसाल: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की बेटी के विवाह में किया 51 हजार रुपये व 11 साड़ियों का कन्यादान

    कठूमर में मिसाल:  51 हजार रुपये व 11 साड़ियों का कन्यादान

    कठूमर। सहाड़ी गांव के युवा संगठन ने सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल पेश करते हुए एक दिव्यांग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की बेटी के विवाह में आर्थिक सहयोग प्रदान किया। युवा संगठन ने सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से सहयोग राशि एकत्रित कर कन्यादान के रूप में 51,000 रुपये नकद एवं 11 साड़ियां भेंट कीं।

    युवा संगठन पंचायत सहाड़ी के अध्यक्ष जीतराम गुर्जर ने बताया कि गांव की दिव्यांग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जो मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती हैं, उनकी पुत्री के विवाह के लिए आर्थिक सहायता की आवश्यकता थी। इस पर संगठन के सदस्यों ने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से आपसी सहयोग से राशि एकत्रित करने का निर्णय लिया।

    संगठन के सभी सदस्यों ने मिलकर 51 हजार रुपये की राशि एवं 11 साड़ियों का सहयोग प्रदान किया, जिससे विवाह आयोजन में परिवार को संबल मिला।

    इस अवसर पर युवा संगठन के लखन गुंडबास, तेज सिंह मीणा (लोको पायलट), बृजेश फौजी, वीरेंद्र ठेकेदार, राजू योगी (फौजी), फूल सिंह मीणा एवं नरेश योगी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

    ग्रामीणों ने युवा संगठन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here