कठूमर :विशाल हिंदू सम्मेलन हेतु किया जनसंपर्क :
कठूमर। हिंदू समाज को जागरूक एवं एकजुट करने के उद्देश्य से सर्व हिंदू समाज के तत्वावधान में कस्बे के मसारी रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर से “हिंदू जन चेतना” बाइक रैली निकाली गई। रैली का मुख्य उद्देश्य आगामी 22 फरवरी को आयोजित होने वाले विशाल हिंदू सम्मेलन के लिए जनसंपर्क करना रहा।
संघ के उपखंड कार्यवाह सुरेश दुसाद ने बताया कि रैली खाटू श्याम बाबा मंदिर से प्रारंभ होकर जाटव मोहल्ला, अहिंसा सर्किल, मुख्य बाजार, अंबेडकर पार्क तथा कस्बे के विभिन्न मुख्य मोहल्लों व गलियों से गुजरते हुए पुनः निर्धारित स्थान पर पहुंची। वहां बाइक रैली में शामिल युवाओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई।
रैली के दौरान युवाओं और कार्यकर्ताओं ने भगवा ध्वज के साथ “जय श्री राम” एवं “भारत माता की जय” के नारों से वातावरण को भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना दिया। बड़ी संख्या में युवा और स्वयंसेवक रैली में शामिल हुए।
इस अवसर पर सुरेश खंडेलवाल, पवन शर्मा, हेमंत चौधरी, राजेश चौधरी, देवेंद्र जैन, सुनील बजाज, दिगम्बर सिंह सहित सैकड़ों युवा हिंदू कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं रैली को ओमप्रकाश बंसल, हरीसिंह जाटव, घनश्याम जाटव एवं घुग्गलराम जाटव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली का उद्देश्य:
सनातन संस्कृति और हिंदू एकता का संदेश देना।
जाति एवं वर्ग से ऊपर उठकर राष्ट्र व धर्महित में एकजुट होने का आह्वान।
22 फरवरी को कठूमर में आयोजित हिंदू सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों को आमंत्रित करना।
रैली का विभिन्न स्थानों पर स्थानीय निवासियों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया, जिससे पूरे कस्बे में उत्साह का माहौल बना रहा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


