More
    Homeराज्यबिहारअदाणी की भक्ति: बाबा बैद्यनाथ के चरणों में मन की शांति खोजने...

    अदाणी की भक्ति: बाबा बैद्यनाथ के चरणों में मन की शांति खोजने पहुंचे उद्योगपति, झारखंड और देश के लिए मांगा खास वरदान

    Deoghar में रविवार सुबह अदाणी समूह के अध्यक्ष Gautam Adani पहुंचे। यहां उन्होंने प्रसिद्ध Baidyanath Temple में पूजा-अर्चना कर राज्य और देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान अदाणी समूह के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ मौजूद थे।

    मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद गौतम अदाणी गोड्डा के सांसद Nishikant Dubey के आवास पहुंचे। बताया जाता है कि वहां कुछ समय रुककर उन्होंने क्षेत्रीय परियोजनाओं को लेकर चर्चा की।

    सूत्रों के अनुसार, इसके बाद उनका कार्यक्रम भागलपुर जिले के पीरपैंती जाने का है, जहां प्रस्तावित परियोजना पर मंथन किया जाएगा। दौरे के क्रम में वे गोड्डा स्थित पावर प्लांट भी जाएंगे और समूह के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here