More
    Homeदेशकेंद्रपाड़ा स्कूल कांड: छात्र के साथ दुष्कर्म मामले में 5 कर्मचारी हिरासत...

    केंद्रपाड़ा स्कूल कांड: छात्र के साथ दुष्कर्म मामले में 5 कर्मचारी हिरासत में

    केंद्रपाड़ा: ओडिशा के केंद्रपाड़ा में एक प्राइवेट स्कूल के पांच स्टाफ को पिछले दो सालों में एक स्टूडेंट के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

    यह घटना तब सामने आई जब पीड़िता की मां ने हाल ही में केंद्रपाड़ा डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड वेलफेयर कमिटी (CWC) में शिकायत दी. चाइल्ड वेलफेयर कमिटी की चार सदस्यों की टीम ने पीड़िता से पूछताछ की और जांच की. इसके बाद पीड़िता के परिवार ने शनिवार को राजकनिका पुलिस स्टेशन में भी शिकायत दर्ज कराई.

    शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और स्कूल के पांच कर्मचारियों को गिरफ्तार किया. जिला बाल संरक्षण अधिकारी बिजय केतन साहू के अनुसार यह घटना एक निजी स्कूल में हुई.

    उन्होंने कहा, 'चाइल्ड वेलफेयर कमिटी को 18 फरवरी को शिकायत मिली और अगले दिन जांच शुरू की गई. चाइल्ड वेलफेयर कमिटी की एक टीम ने पीड़ित का बयान दर्ज किया और जांच के लिए स्कूल का दौरा किया.' साहू ने कहा कि पीड़ित के परिवार ने 1098 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद समिति की चार सदस्यों की टीम ने स्कूल का दौरा किया.

    केंद्रपाड़ा के एसपी सिद्धार्थ कटारिया ने कहा, 'शिकायत मिलने के बाद राजकनिका पुलिस स्टेशन के आईआईसी पीड़िता के घर गए. राजकनिका पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया और पांच लोगों पर पॉक्सो (POCSO) धाराओं 4 और 6 के तहत केस दर्ज किया गया. उन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.' एसपी ने कहा कि मामले की जांच के लिए एक एडिशनल एसपी और एक महिला डीएसपी की टीम बनाई गई है. कटारिया ने कहा, 'मैं खुद केस को मॉनिटर करूंगा.'

    इस बीच डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस ने इस घटना की निंदा की. डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस प्रेसिडेंट देबस्मिता शर्मा के नेतृत्व में एक टीम ने उस दिन पीड़िता और उसके परिवार से मुलाकात की. उन्होंने कहा, 'यह बहुत दुखद और शर्मनाक घटना है. मैं पीड़िता के परिवार से मिली और उन्हें भरोसा दिलाया कि मैं इंसाफ की उनकी लड़ाई में उनके साथ हूं. मैं मांग करती हूं कि आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द एक्शन लिया जाए. अगर हम इस घटना को हल्के में लेंगे, तो दूसरे लोग भी ऐसे जुर्म करने की हिम्मत करेंगे.'

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here