More
    Homeराजस्थानजयपुरबोरानाडा में 352 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण, मंत्री जोगाराम पटेल...

    बोरानाडा में 352 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण, मंत्री जोगाराम पटेल ने दी कई सौगातें

    ऐतिहासिक बजट से प्रदेश को गति, मंत्री जोगाराम पटेल ने ग्रामीणों संग सुना प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

    जयपुर। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने रविवार को जोधपुर जिले की ग्राम पंचायत बोरानाडा में 352.37 लाख रुपये की लागत से 14 विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों के साथ माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड को भी सुना।

    कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सर्वस्पर्शी विकास के लिए प्रतिबद्ध है और हाल ही में प्रस्तुत बजट प्रदेश के समग्र उत्थान को समर्पित ऐतिहासिक बजट है।

    पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन (शहरी) के तहत 5 हजार करोड़ रुपये की लागत से पेरी अर्बन एरिया के 6,245 गांवों में चरणबद्ध तरीके से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे शहरी सीमाओं से लगे ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ और पर्याप्त जल उपलब्ध होगा, जिससे जीवन स्तर में सुधार आएगा। उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बोरानाडा क्षेत्र में समुचित जलापूर्ति के लिए शीघ्र कार्ययोजना तैयार की जाए।

    विधि मंत्री ने बताया कि जोजरी नदी के पुनरुद्धार के लिए प्रथम चरण में 50 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। ट्रीटेड जल से सिंचाई और जोधपुर जिले की औद्योगिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कार्य किए जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि जोजरी, लूणी और बांडी नदियों में गिरने वाले ट्रीटेड वाटर को पाइपलाइन के माध्यम से पचपदरा रिफाइनरी तक पहुंचाने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी। इससे जल संरक्षण और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

    पटेल ने बोरानाडा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) भवन के लिए शीघ्र भूमि आवंटन का आश्वासन दिया। साथ ही पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को सीवरेज लाइन के लिए सर्वे करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र में स्वच्छता और आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जा सके।

    नवसृजित ग्राम पंचायत बासनी सिलावटा और धन्ना भगत नगर के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए मंत्री जोगाराम पटेल का भव्य स्वागत किया। बोरानाडा आबादी विस्तार की सौगात मिलने पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की और सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया।

    इन विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण

    • बासनी सिलावटा से पीपली चौराहे तक रोड लाइट कार्य (17 लाख रुपये)

    • बोरानाडा से बासनी सिलावटा तक रोड लाइट (22.30 लाख रुपये)

    • बोरानाडा से बासनी सिलावटा तक सीसी सड़क (138.55 लाख रुपये)

    • बासनी सिलावटा से पीपली चौक तक सीसी सड़क (100.77 लाख रुपये)

    • विधायक निधि एवं मनरेगा कन्वर्जेंस के 3 कार्य (30 लाख रुपये)

    • ग्राम पंचायत के 6 कार्य (27.75 लाख रुपये)

    कार्यक्रम में प्रशासक श्रीमती बिदामी देवी, जिला परिषद सदस्य चौनाराम पटेल, उपखंड अधिकारी हसमुख कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण उपस्थित रहे।

    समारोह के अंत में मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण विकास, पेयजल, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत है और आने वाले समय में क्षेत्र को और भी नई सौगातें दी जाएंगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here