खेरली नवकार वाटिका तक विहार में उमड़ा श्रद्धा का सागर, पंचकल्याणक महोत्सव हेतु प्रस्थान
कठूमर। परम पूज्य विधासागर जी महाराज के सुशिष्य मुनि प्रणम्य सागर महाराज ससंघ ने सोमवार दोपहर खेरली नवकार वाटिका के लिए पैदल विहार किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जैन एवं जैनेत्तर श्रद्धालुओं ने अरूवा, दारौदा और खेरली तक विहार में सहभागिता की।
खेरली नवकार वाटिका पहुंचने पर डायरेक्टर पवन जैन चौधरी, आशीष जैन और मधु जैन सहित समाजजनों ने मुनि संघ का श्रद्धा एवं आस्था के साथ स्वागत किया।
पारसनाथ जैन मंदिर में धर्मसभा
विहार से पूर्व मुनि प्रणम्य सागर महाराज ने पारसनाथ जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा को संबोधित किया। उन्होंने संतों के सानिध्य का लाभ लेने और धर्ममार्ग पर चलने का संदेश दिया। मुनि संघ वर्तमान में मध्य प्रदेश के सिंगोली में आयोजित होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव में भाग लेने हेतु विहार कर रहा है।
आहार चर्या में उमड़ी भक्ति
प्रातःकालीन आहार चर्या के दौरान जैन समाज के महिला, पुरुष एवं बच्चों ने भक्ति भाव से आहार अर्पित किया। विहार के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं आस्था देखने को मिली।
इस अवसर पर विजयपाल जैन, कैलाशचंद जैन, बसंत कुमार जैन, ब्रह्मचारी अमोलक चंद जैन, महावीर जैन, बबलू जैन, अनिल जैन, पारस जैन, जितेंद्र जैन, शीतल जैन, लोकेश जैन, अशोक जैन, इंद्रा जैन, पूनम जैन, नेहा टिटपुरी, शिप्रा जैन, जूली जैन, किट्टू जैन, विधी जैन, मंजू जैन, अंजू जैन, उषा जैन, रिंकी जैन, अर्चना जैन, ममता जैन, गुणमाला जैन, मालती जैन, स्वेता जैन सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


